बरेली: श्यामत गंज गंगापुर निवासी युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर की गई मारपीट का आरोप लगाया, एसएसपी से की शिकायत
थाना बारादरी क्षेत्र के श्यामत गंज गंगापुर निवासी युवक का आरोप पुरानी रंजिश को लेकर की गई मारपीट, एसएसपी से की शिकायत।निखिल राजपूत अपनी शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा बताया गया कि वह 14 तारीख को बरेली कॉलेज गेट पर खड़े थे इस दौरान कुछ लोग आए और पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट की गई।