बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया
सुभाष नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूरे मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।