बुधवार को शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर शाहपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की और आगामी योजनाओं के लिए आवश्यक सहयोग की मांग की।