महसी: धनावा बहदुरिया में पागल सियार का आतंक, बुजुर्ग और बालक पर किया हमला, दोनों घायल, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा ग्राम पंचायत में गुरुवार पागल सियार के हमले से एक बुजुर्ग और एक बालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रामचन्द्र घर से पशुओं को देखने निकले थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। इसके कुछ देर बाद हिमांशू जो अपने घर के बाहर खेल रहा था, उस पर भी सियार ने हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।।