गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग,एक जत्था गिरिडीह रेलवे स्टेशन से दुमका के लिए हुआ रवाना
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित “वीर हिंदू शौर्य प्रशिक्षण वर्ग” में भाग लेने के लिए मंगलवार को 10 बजे एक जत्था गिरिडीह रेलवे स्टेशन से दुमका के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि यह प्रशिक्षण वर्ग 9 जून से 14 जून तक दुमका में आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।