बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में