ऊंचाहार: जगतपुर के तेजी का पुरवा गाँव में तूफान के कारण हुआ लाखों रुपये का नुकसान
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के तेजी के पुरवा गाँव में तेज आये तूफान ने लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। गाँव निवासी सुरेश यादव के मुर्गी फार्म में रखा टेंट व कुछ घरेलू सामान व सुनील पाल के घर में रखी टीनशेड व घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।मंगलवार को पीड़ितों ने तूफान से हुए भारी नुकसान की जानकारी दी है।