मेरठ: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में देखा गया अजगर, छात्रों में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना
Meerut, Meerut | May 12, 2026 मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्विधालय परिसर स्थित मातादीन वाल्मीकि तपोवन क्षेत्र में मंगलवार विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर छात्र हॉस्टल के पास दिखाई देने की सूचना मिलते ही छात्रों, मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।