सादुलशहर के मिर्जावाला से एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी आशीष गोदारा मिर्जेवाला गांव में गया था, जहां उसके द्वारा खड़ी गई बाइक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है।