नावकोठी: नावकोठी के ई किसान भवन में सरपंच न्याय मित्र और न्याय सचिव की संयुक्त बैठक,जमीन के आपसी बंटवारे करने की दी जानकारी
नावकोठी प्रखंड के ई किसान भवन में सरपंच न्याय सचिव और न्याय मित्रों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी सूरज कुमार ने किया।उन्होंने पंचायती राज विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से जमीन की आपसी बंटवारे को लेकर होने वाले विवाद को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्र में जन-जागरूकता चलाने का निर्णय लिया।