लूनकरनसर: नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास प्वाइंट मेन की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, भाई ने करवाई मृग दर्ज
लूणकरणसर थाना क्षेत्र के नाथवाना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से पॉइंटमेन की मौत मामले में मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज करवाई है। दर्ज मर्ग में बताया कि उसका भाई रेलवे में पॉइंटमेन की नौकरी करता था। सूरतगढ़ से आ रही ट्रेन के दौरान वह पटरियों पर गिर पड़ा और चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।