धनौरा: गजरौला के गांव सुनपुरा कला में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुनपुरा कला में जमीनी विवाद के चलते दो परिवार के लोग आमने-सामने आ गए देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी दबंगों ने लाठी डंडे लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।