रेवाड़ी: गीता महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर डीसी श्री अभिषेक मीणा 21 नवंबर को अधिकारियों की बैठक लेंगे
Rewari, Rewari | Nov 20, 2025 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आगामी 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बाल भवन परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीसी श्री अभिषेक मीणा 21 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे।