मंदसौर: ग्राम भाटपिपलिया में बड़ी चोरी, 4 किलो से अधिक चांदी और कीमती सामान ले उड़े बदमाश
मंदसौर। अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भाटपिपलिया में चोरों ने पर्वत आंजना पटेल के घर से 4 किलो से अधिक चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, स्थानीय लोगों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है,