पन्ना: दिव्यांग को वैशाखी का किया गया वितरण जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने दी जानकारी
Panna, Panna | Jul 22, 2024 सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पंन्ना द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के तहत वैशाखी एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है। समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर भी लगाए जाते हैं। इस क्रम में आज जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में ग्राम रहुनिया गुर्जर निवासी जरूरतमंद दिव्यांग पप्पू सिंह को वैशाखी का वितरण किया गया।