पन्ना: सावन मास के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Panna, Panna | Jul 22, 2024 सावन मास के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर आस्था का अद्भुत समागम प्रस्तुत किया। परिवार की सुख-समृद्धि और मनवांछित फल प्राप्ति के लिए लड़कियों और महिलाओं ने व्रत रखा।