पन्ना: जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय में किया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत लगाए 20 पौधे।
Panna, Panna | Jul 22, 2024 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में 22 जुलाई, सोमवार को “एक पेड़ मां के नाम” वनोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुरेश कुमार, विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष और विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया के साथ शिक्षक और विद्यार्थी भी शामिल हुए।