शालीमार बाग: उत्तर-पश्चिम जिला की थाना शालीमार बाग पुलिस ने 19 अक्टूबर को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर हुई लूट की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता जैन (74 वर्ष) से सोने की अंगूठी, ₹4,500 नकद, दस्तावेज और मोबाइल फोन लूटा गया था।