दिल्ली: शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के पॉश इलाकों में से एक विवेक विहार में चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल चोरों ने बी-ब्लॉक मार्केट में आठ दुकानों के अंदर सेंध लगा दी, वो भी तब जब मार्केट के बाहर ही पुलिस चौकी है और रात 12 बजे से बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी होती है।