करनैलगंज: कौड़िया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
कौड़िया पुलिस ने भोला खां पुत्र इस्लाम खां निवासी सिसैया दलेल खां के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा है। बुधवार 4 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते देर रात 11 बजे में गस्त करते समय रामपति चौराहा के पास सिसैया मोड़ पर उसे पकड़ा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद चाकू बरामद हुआ।