आगरा: चौकी सराय ख्वाजा अंतर्गत सरकारी नाली-खड़ंजे को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद,जानकारी देते पीड़िता के पति शाहनवाज
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत चौकी सराय ख्वाजा क्षेत्र में सरकारी नाली खड़ंजी को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। पीड़िता के पति शाहनवाज ने बताया की दबंग पड़ोसियों ने घर पर पथराव कर दिया था। जिसकी एक ईंट आकर पत्नी के चेहरे पर लगी। जिसके कारण पत्नी के चेहरे पर 25 टांके आये हैं। हमने शाहगंज पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।