आगरा: ताजगंज के मौजा उखर्रा में 5 हजार वर्ग गज में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर
आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजगंज वार्ड के मौजा उखर्रा में 5 हजार वर्ग गज में बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। यह कॉलोनी जगदीश लोधी द्वारा बनवाई जा रही थी। जिन्हें पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन इसके बाबजूद काम जारी था। जिसे एडीए ने बुलडोजर चला कर तहस-नहस कर दिया हैं।