आगरा: वेशभूषा बदलकर भड़काऊ भाषण की पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को न्यू आगरा से दबोचा, डीसीपी सिटी ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा को कम सीटें मिलने पर एक व्यक्ति की करतूत सामने आई है, जिसमें व्यक्ति ने पहले वेशभूषा बदली और फिर सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट वायरल कर दी, इस भड़काऊ पोस्ट वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है, और व्यक्ति को न्यू आगरा से गिरफ्तार किया है, पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी है।