आगरा: दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को आगरा न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं ₹40000 के अर्थ दंड से किया दंडित
थाना न्यू आगरा पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट व हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगरा न्यायालय के समक्ष पेश किया था,ऑपरेशन कनविक्शन के तहत थाना न्यू आगरा पुलिस,कोर्ट पैरोकार, अभियोजनतथा मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई सफल एवं प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप आगरा न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं ₹40000 के अर्थदंड से दंडित किया है।