आगरा: गांव टपरा में करंट की चपेट में आने के कारण एक भैंस की हुई मौत
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव टपरा में विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से एक पशु भैंस की मौत हो गई, भैंस मालिक ने बताया है, कि वह भैंस को पानी पिला रहे थे, इसी दौरान विद्युत खंबे से करंट नीचे उतर आया, जिससे भैंस की मौत हो गई। गनीमत की बात यह रही कि इसमें घटना में भैंस मालिक की जन बच गई, भैंस मालिक ने प्रशासन से मदद की गुहार गई है।