गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, अब जिले में पशुओं का भी होगा एक्स-रे, तैयारी जारी
गया कनीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी मो. ओकैश मुर्तजा ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे बताया कि अब जिले में पशुओं का भी एक्स रे की तैयारी की जा रही है।जल्द हीं वैसे पशु जिसका फ्रैक्चर हो गया है उसका एक्स रे कराया जाएगा।यह जिले में पहली बार यह सुविधा मिलने वाली है।वहीं लावारिस पशुओं के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल पर कहा कि यह पशु विभाग का नहीं नगर निगम के अंतर्गत आता है।