अतरौली: अतरौली में शिया समुदाय ने निकाला आलम जुलूस, इमाम हुसैन की याद में उमड़ा शोक
अतरौली में शिया समुदाय ने निकाला आलम जुलूस, इमाम हुसैन की याद में उमड़ा शोक अतरौली नगर में शिया समुदाय ने मंगलवार दोपहर 2बजे हजरत इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष की भांति इस बार भी आलम जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ मोहल्ला मुगलान स्थित इमामबाड़े से हुआ। सैकड़ों बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने काले कपड़े पहनकर मातम करते हुए नगर के समस्त बाजारों का भ्रमण किया। ज