डॉ. अंबेडकर नगर: दतोदा में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी खतरा... कई बार की शिकायत नहीं हुआ निराकारण
महू तहसील के ग्राम दतोदा के वार्ड क्रमांक 17 में रहवासी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से भय के साये में जी रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने गुरुवार 12 बजे बताया कि मिडिल स्कूल के सामने से गुजर रही जर्जर लाइन बारिश और तेज हवा के दौरान बार-बार टूटकर नीचे गिर जाती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई ब