युवा नेता नरेश मीणा ने बुधवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। नरेश मीणा के साथ हुई मुलाकात को लेकर सांसद बेनीवाल ने बुधवार रात्रि करीबी 11:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर भी साझा की और लिखा कि राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई है।