घर के अंदर शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्नाव में महिला शिक्षामित्र की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात देर रात 1 बजे हुई। महिला कमरे में अकेले सो रही थी। पति घर के बाहर जबकि बेटी घर के अंदर सो रही थी। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। गोली चलने की आवाज आई तो परिवार और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे।