मोकामा: मोकामा विधायक अनंत सिंह को मिली कोर्ट से राहत
Mokameh, Patna | Jun 15, 2026 मोकामा विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज में कथित अश्लील नृत्य और हथियार लहराने के मामले में बड़ी राहत मिली है। सूत्रों से सोमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला जज-3 की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इस मामले में मीरगंज थाना में अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।