कटनी नगर: पन्ना: शाहनगर में जंगली सूअर के हमले से वृद्ध चरवाहा घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले की सीमा से सटे हुए शाहनगर पन्ना के बोरी वन परिक्षेत्र में एक वृद्ध चरवाहे पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया यह घटना आज सोमवार दोपहर 1:00 की बताई जा रही है। घटना में वृद्ध बल्लू लोधी 63 वर्ष घायल हुआ है। जिसे शाहनगर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया था जहां उसका इलाज किया जा रहा है।