बिजनौर: मंडावर के गांव ख्वागजीपुर के जंगल में करंट की चपेट में आकर गुलदार की हुई मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Dec 6, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ख्वागजीपुर के जंगल में करंट की चपेट में आकर एक गुलदार की मौत हो गई। खेत पर गए किसानों ने देखा तो गुलदार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को समय करीब सुबह 9:00 बजे किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल पहुंची और गुलदार के शव को अपने कब्जे में लिया है।