बिजनौर: बिजनौर के मंडावर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Dec 5, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब 2:00 बजे मंडावर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया गनीमत रही कि इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी आज की चपेट में नहीं आया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।