बटियागढ़: जुनेरी गांव स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से जलकर ख़ाक हुआ गृहस्थी का सामान, थाने में दी गई सूचना
जुनेरी गांव में एक घर मे आग लग गई आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया,पीड़ित नन्नेभाई आदिवासी पिता बन्दी आदिवासी ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे बिजली केविल में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें पलंग,कपड़े,आदि सामान जल गया,ग्रामीणों की मदद से रात में आग पर काबू पाया गया,सुबह घटना की सूचना मड़ियादो और रजपुरा थाना पुलिस को दी गई,पीड़ित ने मदद की अपील की