पनागर: विकास से दूर 'बारह पिंडरई', मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण
ग्राम बारह पिंडरई के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने शनिवार सुबह 11 बजे अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वे सालों से पानी, बिजली और सड़क जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। विशेषकर पानी की किल्लत ने ग्रामीणों