उन्नाव: उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी घायल
Unnao, Unnao | Jun 17, 2026 उन्नाव जनपद के पूर्वक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चमियानी गांव के पास आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी छोटे लाल पुत्र स्वर्गीय महावीर निवासी ग्राम खिझौली उम्र करीब 60 वर्ष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल सफाई कर्मचारी छोटेलाल को इलाज के लिए उन्नाव भेजा