खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी के चार मासूम भाई-बहनों की निर्मम हत्या के मामले में महाराष्ट्र के भुसावल जिला न्यायालय ने दोषी महेंद्र बारेला को दोहरी फांसी की सजा सुनाई है। वर्ष 2020 में भुसावल के बोरखेड़ा गांव स्थित खेत के मकान में कुल्हाड़ी से चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।