धरियावद: कौमी एकता के प्रतीक हजरत पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स कूल की रस्म के साथ आज सम्पन्न हुआ
हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत बड़ वाले पीर बादशाह का तीन दिवसीय 48वां उर्स आज बुधवार को कूल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के खादिम व सदर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि सोमवार से तीन दिवसीय हजरत पीर बादशाह का उर्स शुरू हुआ था,आज बुधवार को संपन्न हुआ। सोमवार को परचम कुशाई,कुरानख्वानी रात्रि में महफिले मिलाद, मंगलवार को चादर पेश की।