जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सात थानों का उद्घाटन किया गया है। जिन थानों का उद्घाटन हुआ उसमें मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर व भेलाही थाने सहित सात थाने शामिल हैं। इस दौरान मौके पर संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित भेलाही थाने में थानाध्यक्ष नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।