मोतिहारी: शहर के बरियारपुर बाईपास के समीप फर्जी कंपनी ने कार्यालय खोलकर महिलाओं से की ठगी
मोतिहारी शहर में एक फर्जी कंपनी बनाकर महिलाओं से फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है.जिसके बाद महिलाओं ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत कराया.मोतिहारी शहर के छतौनी के बरियारपुर बाईपास के समीप केयर ट्विस्टर इंटरप्राइजेज का वोर्ड लगाकर कार्यालय का संचालन हो रहा था.