गाण्डेय: सिकदारडीह करबला में मुहर्रम की 10वीं तारीख पर उमड़ पड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब
Gandey, Giridih | Jun 26, 2026
सिकदारडीह करबला में मुहर्रम की 10वीं तारीख पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर शुक्रवार को 5 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे। इसके अलावा महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, सिकदारडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्ज़ा सहित कई गणमान्य लोगों ने करबला पहुंचकर अपनी हाजिरी दी।