उमरेठ: अंबाडा की आंगनबाड़ी को मिली आलमारी, इनर व्हील क्लब ने दिया उपहार
आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक. 5 अम्बाड़ा में इनर व्हील क्लब छिन्दवाड़ा की ओर से एक आलमारी प्रदान की गई। आलमारी मिलने से बच्चों के रिकार्ड को सुरक्षित रखा जा सकेगा। बच्चों को कापियां भी प्रदान की गई।अपने जन्मदिन पर भाजपा नेता अधिवक्ता कपिल ठाकर और मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष यादव सोनू ने ने सीलिंग पंखा आंगनबाडी को दिया।रविवार 4 बजे कार्यकर्ता ने आयोजन की जानकारी दी।