पलासी प्रखंड क्षेत्र के कुजरी पंचायत, वार्ड संख्या 10 में देर अपराह्न भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। बिजली शॉर्ट सर्किट से मु आरिफ के घर में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने सफरोज, कैय्युम, अखराज, हारुण, मुंतजिर, शमिल, वाहिद, अजीम, मंजर, अंजरी खातून, शहनाज, नईम और रहमीना समेत करीब डेढ़ दर्जन घरों को अपनी चपेट में ल