मैनपुरी: पावर हाउस रोड पर चतुर्थ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव पर 151 परिवारों ने किया रुद्राभिषेक
शहर के पावर हाउस रोड पर चतुर्थ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज के सानिध्य में 151 परिवारों ने सामूहिक रूप से शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर आचार्य अवनीश जी बताया की श्रवण मास में शिव पूजन करने से सभी प्रकार जीवन के कष्ट और राशि के दोष समाप्त हो जाते हैं।