धौलपुर: गौरव होटल मेंअग्रसेन जयंती को लेकर हुई अग्रवाल समाज की बैठक
अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल समाज संस्थान कोठी धौलपुर की संयुक्त बैठक शाम को गौरव होटल धौलपुर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के लिये समिति का गठन किया गया। जिसमें विनोद अग्रवाल शहर मंत्री को सर्वसम्मति से संयोजक बनाया गया। वहीं राजकुमार सिंघल को सह संयोजक, मनोज गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया।