इंदौर: क्लीन सिटी इंदौर अब डिजिटल सिटी, DigiPIN से जुड़ने वाला देश का पहला शहर बना
Indore, Indore | Jun 29, 2025 इंदौर नगर निगम द्वारा एक और अभिनव पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 82 में यूनिक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सेवा प्रणाली की डिजिटल पता पायलट योजना का महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शुभारंभ किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार 4 बजे कहा कि सुदामा नगर डिजिटलाइज हो रहा हे देश का सबसे स्वच्छ शहर अब स्मार्ट पते की दिशा में भी एक नई शुरुआत कर चुका है।