शिकोहाबाद: नायब तहसीलदार पर अपने न्यायिक पद के दुरुपयोग का आरोप, अधिवक्ताओं का तहसील शिकोहाबाद में विरोध प्रदर्शन जारी
ब्रजराज सिंह नायब तहसीलदार द्धारा लगातार 05 माह से अपने न्यायिक पद का दुरूप्रयोग करने के विरोध में विगत 05 फरवरी से शिकोहाबाद के अधिवक्ता आन्दोलित है। शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन हरिओम यादव वार अध्यक्ष की अध्यक्षता में तहसील शिकोहाबाद में विरोध अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिसका संचालन उम्मेद बाबू महासचिव ने किया।