शिकोहाबाद: भाकियू भानु गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिरसागंज में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता सिरसागंज कार्यालय पर जाकर उनसे गुरूवार दोपहर पौने चार बजे करीबन मिला। जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौपा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने किसानों की समस्याओं को रखा।