शिकोहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 49.900 किमी पर चलते ट्रक में घुसी कार, एम्स डॉक्टर सहित चार लोग गंभीर घायल
थाना नसीरपुर क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 49.900 किमी पर प्रयागराज महा कुंभ स्नान करने जा रहे एक परिवार की कार ट्रक में घुस गई। हादसे में एम्स में तैनात डॉक्टर सहित 4 गभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।